हरिद्वार, माता लीलावती
आर्य भिक्षु परोपकारिणी
न्यास द्वारा स्वामी
आत्मबोध सरस्वती की दीक्षा
जयंती के शुभावसर
पर आयोजित वृहद्
यज्ञ एवं विद्वत
सम्मान समारोह का आयोजन
आर्यवान वानप्रस्थाश्रम ज्वालापुर के महार्षि
दयानंद सभागार में बड़ी
धूमधाम के साथ
हुआ।
इस अवसर पर
वृहद यज्ञ आचार्य
रामकृष्ण शास्त्री के ब्रह्मत्व
में किया गया
जिसमें ए. के.
पी. जी. कालेज
कासगंज के प्राचार्य
डा0 अशोक कुमार
आर्य,एवंम आत्मवित
केसरी के प्रधान
सम्पाद डॉ. अशोक
कुमार आर्य, प्रो.
आशीष पांडे, डॉ.
महेतु आहूजा, डॉ.योगेश शास्त्री, गिरिधारी
लाल चंदवानी, ज्ञानेश
कुमार अग्रवाल, डा0
रजत अग्रवाल सभी
यगियो ने सम्मिलित
होकर यज्ञ किया।
द्वितीय सत्र में
माता लीलावती अर्थ
भिक्षु परोपकारिणी –यास के
अध्यक्ष गिरधारी लाल चंदवानी
ने कार्यक्रम की
अध्यक्षता की तथा
संचालन डॉ. योगेश
शास्त्री तथा डॉ.
रजत अग्रवाल ने
संयुक्त रूप से
किया।
इस अवसर पर
विद्वत् सम्मान समारोह के
अन्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय क्रान्तिकारी वैदिक प्रवक्ता स्वामी
सच्चिदानंद जी महाराज
को स्वामी आत्मबोध
सरस्वती कर्मवीर पुरस्कार से,
आई. आई. टी.
बॉम्बे के शैलेश
जे. मेहता स्कूल
मैनेजमैंट में भारतीय
ज्ञान परम्परा में
निष्णात ह्युमैन रिसोर्स प्रबंधन
के विशेषज्ञ प्रो.
आशीष पांडेय को
स्वामी धर्मावेद विद्यामार्तण्ड आर्य
भिक्षु
पुरस्कार से, गुरुकुल
चोरीपुरा, अमरोहा की आचार्या
डा. कल्पना आर्या
को बु. अखिलानंद
आर्य भिक्षु पुरस्कार
से, तथा आर्य
बाल अन्थाश्रम ज्वालापुर
की साधिका अरुणय
रस्तोगी को सम्मानित
किया गया। इस
अवसर पर सभी
को माला, शाल
सम्मान पत्र, प्रतीक चिह्न
आदि देकर सम्मानित
किया गया।
इस अवसर पर
माता लीलावती आर्य
भिक्षु परोपकारीणी न्यास के
प्रधान गिरधारी लाल चंदवानी,
वरिष्ठ उप प्रभात
ज्ञानेशकुमार अग्रवाल, मंत्री डॉ.
योगेश शाली उपप्रधान डॉ.
महेन्द्र मोहन मालवीय,
कोषाध्यक्ष करुणा आर्या तथा
आर्य वानप्रस्थाश्रम के
प्रधान प्रेमप्रकाश तथा साधक
साधिकाएं आदि उपस्थित
रहें।
इस अवसर पर
चंद्र प्रकाश, डॉ.
शुशील कुमार त्यागी
एवंम राज कुमार
चौहान आदि उपस्थित
रहे।